महराजगंज:टेंट व्यवसायी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जल कर खाक

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकड़ा मन्दिर चौराहे पर आज सुबह एक बड़ी दुखद घटना सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकड़ा मन्दिर चौराहे पर आज सुबह एक बड़ी दुखद घटना सामने आई।आज शनिवार की सुबह लगभग 4 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट के चलते एक टेंट व्यवसायी राम कुमार के घर में भीषण आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि पल भर में ही घर में रखा टेंट का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया था।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। हालांकि, आग इतनी भीषण थी को काबू पाना मुश्किल था और देखते देखते टेंट व्यवसायी को भारी नुकसान हुआ है और उनका सारा सामान जलकर खाक हो गया है।

पीड़ित राम कुमरा ने बताया कि यह आग उनके व्यवसाय के लिए एक बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि टेंट का सारा सामान उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र साधन था। इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.