दिल्ली के विजय रथ को मुंबई ने 12 रन से हराकर रोका,दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई

स्पोर्ट्स डेस्क

आईपीएल 2025 का 29वाँ मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

आईपीएल 2025 का 29वाँ मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के 19वें ओवर में मुंबई ने दिल्ली के 3बल्लेबाजों को लगातार गेंदों पर रनआउट किया और मैच जीत लिया। इस ओवर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा आउट हुए। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स का विजय रथ रुक गया।

बता दें कि रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5विकेट खोकर 205 रन बनाए। तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। करुण नायर ने  शानदार खेलते हुए 40गेंदों पर 89 रन बनाए। कर्ण शर्मा को 3 विकेट मिले।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.