जौनपुर

जौनपुर जनपद के लायंस इंटरनेशनल के जोन एम-1 की जोन मीट एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एडवाइजरी कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के लायंस इंटरनेशनल के जोन एम-1 की जोन मीट एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एडवाइजरी कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की गतिविधियों, चल रहे सेवा कार्यों और आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा कर उन्हें और अधिक प्रभावी बनाना था।
सेवा कार्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर चर्चा
बैठक के दौरान क्लबों के माध्यम से समाजहित में चलाए जा रहे सेवा कार्यों को अधिक व्यवस्थित और दूरदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया कि कैसे आपसी तालमेल और समन्वय के जरिए जनसेवा के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर रूपरेखा तैयार की गई।
पदाधिकारियों और क्लब अध्यक्षों का जताया गया आभार
जोन चेयरपर्सन एम-1 ला. डॉ. राजेश मौर्य ने बैठक को सफल बनाने के लिए सभी क्लबों के अध्यक्षों, सचिवों, कोषाध्यक्षों और वरिष्ठ सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से
लायंस क्लब जौनपुर के अध्यक्ष लायन राजीव श्रीवास्तव,
लायंस क्लब जौनपुर सूरज के अध्यक्ष लायन कुलभूषण कुशवाहा,
लायंस क्लब जौनपुर रॉयल के अध्यक्ष ला. अभिताश गुप्ता, और
लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष लायन सतीश चंद्र गुप्ता
सहित सभी उपस्थित सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और सहयोग की भूरी-भरी प्रशंसा की।
जोन चेयरपर्सन ने कहा कि सभी सदस्यों की निष्ठा और समर्पित प्रयास ही ‘लायनवाद’ की मूल सेवा भावना को समाज में और अधिक मजबूत करते हैं। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने निरंतर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने और संगठन को नई ऊंचाइयां देने का सामूहिक संकल्प लिया।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026












