शाहगंज: बड़ागांव में लगातार बारिश से सड़क पर जलभराव, दर्जनों परिवारों का आवागमन प्रभावित

जौनपुर

जौनपुर जनपद के क्षेत्र के बड़ागांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सड़क पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे दर्जनों परिवारों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जौनपुर जनपद के क्षेत्र के बड़ागांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सड़क पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे दर्जनों परिवारों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पूर्व प्रधान वसीम हैदर के घर के सामने से नहर की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता पिछले तीन दिनों से पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी

स्थानीय निवासी मिराज हाशमी ने बताया कि बारिश के दिनों में हर साल इस रास्ते पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। रास्ते में पानी भरने के कारण स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को अब लंबा और जोखिम भरा रास्ता तय करके विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है। इसके अलावा, किसी के बीमार पड़ने या आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस या अस्पताल पहुंचना भी बेहद मुश्किल हो गया है।

अधिकारियों की अनदेखी से आक्रोश

ग्रामीण श्याम बहादुर मौर्य और प्रधान पद के भावी उम्मीदवार वारिस हाशमी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद जलनिकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया।

संक्रमण फैलने का खतरा

लंबे समय तक पानी जमा रहने के कारण अब वह प्रदूषित होकर दुर्गंध देने लगा है, जिससे क्षेत्र में गंभीर बीमारियों और संक्रमण फैलने की आशंका लगातार बनी हुई है। बड़ागांव के त्रस्त ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से जलनिकासी की मु मुकम्मल व्यवस्था कराने तथा इस सड़क समस्या का स्थायी समाधान करने की पुरजोर मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.