जौनपुर

जौनपुर जनपद के क्षेत्र के अरगूपुर खुर्द गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में इनवर्टर बैटरी का पानी बदलते समय एक जहरीले सांप के काटने से 16 वर्षीय किशोर सचिन बिंद की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के क्षेत्र के अरगूपुर खुर्द गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में इनवर्टर बैटरी का पानी बदलते समय एक जहरीले सांप के काटने से 16 वर्षीय किशोर सचिन बिंद की मौत हो गई। इस अचानक हुए हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
अंधेरे में हुआ हादसा और इलाज के लिए भटकते रहे परिजन
मिली जानकारी के अनुसार, सचिन घर पर अकेला था क्योंकि उसकी मां फूल पत्ती देवी मजदूरी करने गई हुई थीं। वह इनवर्टर की बैटरी में पानी बदल रहा था, तभी वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। शुरुआत में स्थिति की गंभीरता को न भांपते हुए उसने गांव के ही एक वैद्य से इलाज कराया, जिससे उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। कुछ देर बाद वह डेहरिया मोड़ के पास पहुंचते ही बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा।
घबराए स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एक के बाद एक कई अस्पतालों में लेकर भटकते रहे, लेकिन अंततः जौनपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
टूटे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
समाजसेवी अमित यादव ने बताया कि मृतक सचिन के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। करीब एक साल पहले ही उसके पिता का साया भी सिर से उठ चुका है। घर में उसकी मां दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलाती हैं, जबकि 17 वर्षीय बड़ा भाई विपिन मुंबई में रहकर मजदूरी करता है और 10 साल की छोटी बहन अंजनी घर पर है। कम उम्र में ही घर के युवा बेटे की मौत से मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026












