स्पोर्ट्स डेस्क
आईपीएल 2025 का 29वाँ मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आईपीएल 2025 का 29वाँ मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के 19वें ओवर में मुंबई ने दिल्ली के 3बल्लेबाजों को लगातार गेंदों पर रनआउट किया और मैच जीत लिया। इस ओवर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा आउट हुए। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स का विजय रथ रुक गया।
बता दें कि रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5विकेट खोकर 205 रन बनाए। तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। करुण नायर ने शानदार खेलते हुए 40गेंदों पर 89 रन बनाए। कर्ण शर्मा को 3 विकेट मिले।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























