भगत सिंह की जयंती पर क्रांतिकारी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर महान क्रांतिकारी और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को सीपी सिंह खटीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा अनूपशहर के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर महान क्रांतिकारी और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को सीपी सिंह खटीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा अनूपशहर के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके देश के प्रति योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह लोधी ने की। मुख्य वक्ता मनोज कुमार सिंह गोल्डी, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र बुलंदशहर ने कहा कि जिस उम्र में युवा अपने करियर और भविष्य को बनाने के बारे में सोचते हैं, उस उम्र में शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया। उनका जीवन और विचार आज भी युवाओं को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम भारतीय इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
इस दौरान भाजपा नेता विकास सूर्यवंशी, अफजल गाजी, अमरनाथ यादव, समाजसेवी नवरत्न सिंह सूर्यवंशी, भगत जी, सुरेश कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.