शाहगंज: 39.27 लाख की लागत से बनी सेंट थॉमस सड़क पहली ही बरसात में क्षतिग्रस्त, आरटीआई कार्यकर्ता ने की जांच की मांग

जौनपुर

जौनपुर जनपद के क्षेत्र के सेंट थॉमस मार्ग पर पिछले वर्ष करीब 39.27 लाख रुपये की लागत से बनाई गई सड़क पहली ही बरसात में जवाब दे गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के क्षेत्र के सेंट थॉमस मार्ग पर पिछले वर्ष करीब 39.27 लाख रुपये की लागत से बनाई गई सड़क पहली ही बरसात में जवाब दे गई है। लगभग एक किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की उम्मीद बंधी थी, लेकिन बारिश के बाद इसके कई हिस्सों की ऊपरी परत उखड़ गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

इस मार्ग पर कई विद्यालय स्थित हैं, जिसके कारण रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस रास्ते से गुजरते हैं। सड़क पर हुए गड्ढों और जलभराव के चलते बच्चों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि जरा सी बारिश में ही सड़क की स्थिति बद से बदतर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता है।

आरटीआई कार्यकर्ता ने उठाई जांच की मांग

मामले को गंभीरता से लेते हुए आरटीआई कार्यकर्ता ओपी सिंह ने सड़क के इस तरह जल्द क्षतिग्रस्त होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क के निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन कारणों से करोड़ों की लागत वाला मार्ग पहली ही बरसात में उखड़ गया और इसमें किसकी लापरवाही है।

स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्धजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि जनता को आवागमन में सुगमता मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.