मेरठ

मेरठ जनपद के खेल नगरी मेरठ की स्टार धावक पारुल चौधरी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और अपने गृह जनपद मेरठ का मान बढ़ाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के खेल नगरी मेरठ की स्टार धावक पारुल चौधरी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और अपने गृह जनपद मेरठ का मान बढ़ाया है। एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पारुल ने दो दिनों में दो पदक अपने नाम कर इतिहास रच दिया है।
दो दिनों में जीते दो कांस्य पदक
पारुल चौधरी ने अपनी बेहतरीन फिटनेस और शानदार दौड़ का प्रदर्शन करते हुए रविवार को 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अगले ही दिन, यानी सोमवार को उन्होंने 5000 मीटर स्पर्धा में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए एक और कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। इस प्रकार मेरठ की इस बेटी ने एशियन गेम्स में शानदार दो पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
पहले भी लहरा चुकी हैं सफलता का परचम
पारुल चौधरी की खेल प्रतिभा का लोहा पूरा देश मानता है। इससे पहले एशियन गेम्स-2023 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण गोल्ड और एक रजत सिल्वर पदक जीतकर देश का सिर ऊंचा किया था। उनकी इस लगातार ऐतिहासिक सफलता पर मेरठ सहित पूरे देश के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026













