महराजगंज: तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर ,बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। आज मंगलवार दोपहर को परमेशरापुर गांव के पास।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। आज मंगलवार दोपहर को परमेशरापुर गांव के पास, नौतनवा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कोल्हुई पुलिस की जीप को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

जानकारी अनुसार बताते चले की ट्रक चालक बेहद लापरवाही से वाहन चला रहा था और उसने गलत दिशा से आकर पुलिस की जीप को टक्कर मारी। टक्कर के बाद, मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जोगियाबरी चौकी इंचार्ज और उनके दल ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। उन्होंने ट्रक को जब्त कर लिया और उसे कोल्हुई थाने ले गए।

इस हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें नहीं आईं। हालांकि, पुलिस की जीप को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक से पूछताछ जारी है।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.