महराजगंज:तेज रफ्ता रईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से एक पुलिस अधिकारी की मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट कहा 

महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मन सेल के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद गौड़ की तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने घायल अधिकारी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बताए चले की मृतक सब इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद मूल रूप से देवरिया जनपद के अहिरोली बघेल बनकटा निवासी सुरेश प्रसाद गौड़ सुबह पुलिस लाइन से कार्यालय जा रहे थे।ये घटना तब घटी जब वह सिंचाई कार्यालय के पास ही पहुंचे थे तभी ईट लदी ट्रेक्टर ट्राली ने रौंद दिया । मौके पर मौजुद लोगों ने आनन फानन इलाज के पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने सुरेश प्रसाद गौड़ को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]