महाराजगंज: ठूठीबारी में गायत्री प्रज्ञा पीठ द्वारा भव्य मंगल कलश यात्रा का किया गया आयोजन

महाराजगंज

महाराजगंज आज शनिवार को महाराजगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में गायत्री प्रज्ञा पीठ द्वारा एक भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज आज शनिवार को महाराजगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में गायत्री प्रज्ञा पीठ द्वारा एक भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में भारी संख्या में कन्याएं और महिलाएं माथे पर कलश लेकर कस्बे में भ्रमण करती हुईं नजर आईं। भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था, और वे भक्ति गीतों पर झूमते हुए यात्रा में भाग ले रहे थे। पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया।

गायत्री प्रज्ञा पीठ के द्वारा आयोजित यह कलश यात्रा गायत्री मंदिर से शुरू होकर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, कोतवाली, दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, हनुमान मंदिर, तिराहा, काली कलकत्ता माता, डीह राजा मंदिर, बाईपास होते हुए पुनः गायत्री मंदिर तक पहुंची। यात्रा के दौरान भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा अर्चना की।

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर इस यात्रा का आयोजन विशेष रूप से किया गया था। वहीं, 30 मार्च से 7 अप्रैल तक गायत्री महामंत्र का सामूहिक अखण्ड जप अनुष्ठान एवं श्री मद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन होगा। इस दौरान, श्रद्धालु 7 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे।

कलश यात्रा में प्रमुख रूप से वीरेंद्र गुप्ता, बैजनाथ रौनियार, जनार्दन प्रसाद गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आकाश कश्यप, सागर कश्यप, आशीष अग्रहरि, प्रिंस अग्रहरि, रामनरायन मद्धेशिया, अनन्त रौनियार, पशुपति रौनियार, राजेश रौनियार, पन्ना वर्मा, विजय चौधरी, विवेक गुप्ता सहित गेनुवा देवी, सुमन देवी, मनीषा गुप्ता, राधा गुप्ता, नर्वदा देवी और अन्य भक्तों ने भाग लिया।

इस धार्मिक आयोजन ने ठूठीबारी में एक अद्वितीय श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना दिया, और क्षेत्रवासियों ने इस आयोजन का पुरजोर समर्थन किया।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.