सिद्धार्थनगर: मुंबई से घर लौटते समय गायब हुआ दिव्यांग युवक, परिवार में मचा हड़कंप

फाइल फोटो

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के कोतवाली लोटन क्षेत्र के बडरहा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें मुंबई से घर लौटते समय एक दिव्यांग युवक गायब हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के कोतवाली लोटन क्षेत्र के बडरहा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें मुंबई से घर लौटते समय एक दिव्यांग युवक गायब हो गया। बडरहा गांव निवासी झीनू पासवान, जो बाएं पैर से दिव्यांग था, 23 मार्च को मुंबई से अपने घर लौटने के लिए बांद्रा से अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ था।

झीनू के भाई केतारू पासवान ने बताया कि वह अपने भाई के मुंबई से लौटने का इंतजार कर रहा था और सोमवार शाम तक वह घर पहुंचने की उम्मीद कर रहा था। लेकिन जब उसने सोमवार शाम को झीनू को फोन किया, तो उसका फोन बंद आ रहा था। इसके बाद केतारू को चिंता हुई, और उसने स्थानीय प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी।

झीनू की मां और पत्नी घर पर अकेले रहती हैं, जबकि पिता का देहांत काफी समय पहले हो चुका है। घरवालों का कहना है कि झीनू का अचानक गायब होना परिवार के लिए एक बड़े झटके जैसा है, और वे उसकी तलाश में हर संभव प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार की मदद के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।परिवार वालों ने प्रशासन से अपील की है कि झीनू के गायब होने की मामले में जल्दी कार्रवाई की जाए, ताकि उनका बेटा जल्द ही सुरक्षित घर लौट सके।

 

Voice Of News 24