बलरामपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का देवीपाटन मंदिर मंदिर पहुंचे

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तुलसीपुर, बलरामपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तुलसीपुर, बलरामपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मंदिर के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने बलरामपुर और गोंडा में उद्यमियों के साथ एक सभा भी की। इस सभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया और देश को समृद्ध बनाने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्र की एकता और अखंडता पर भी जोर दिया और प्रयागराज का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में आयोजित कुम्भ मेला, जहां करोड़ों लोग एक साथ स्नान करते हैं, भारत की धार्मिक एकता और अखंडता की अद्वितीय पहचान है। यह समारोह देश की एकता का प्रतीक है, जो पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति की ताकत को प्रदर्शित करता है।

इस मौके पर सीएम योगी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और उद्यमियों को अपनी योजनाओं में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.