सीएम योगी ने लिया बड़ा एक्शन, सीनियर आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को किया सस्पेंड

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के सीनियर आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के सीनियर आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई राजधानी लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण में हुए भ्रष्टाचार के मामले में की गई है।

अभिषेक प्रकाश 2006 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में औद्योगिक विकास विभाग के सचिव और इन्वेस्ट यूपी के सीईओ के रूप में कार्यरत थे। इस समय उनके पास कई महत्वपूर्ण विभाग थे, और ऐसे में उन पर हुई यह कार्रवाई प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह कदम प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और सख्त बनाने के लिए उठाया है। प्रशासनिक अधिकारियों के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Voice Of News 24