महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आज थाना श्यामदेउरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों की समीक्षा की,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आज थाना श्यामदेउरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों की समीक्षा की और CCTNS/IGRS पर किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। साथ ही लंबित विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की और उन्हें जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए ताकि क्षेत्र में अमन-चैन बना रहे।
इस निरीक्षण से पुलिस विभाग में कार्य की गति और प्राथमिकताओं को लेकर सजगता बढ़ी है और पुलिस अधीक्षक ने थाने में किए जा रहे कार्यों पर संतुष्टि व्यक्त की।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























