सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के लोटन थाना क्षेत्र के सीमा से सटे नेपाल के भैरहवा जेल में लोटन कोतवाली क्षेत्र के धरमौली गांव के एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के लोटन थाना क्षेत्र के सीमा से सटे नेपाल के भैरहवा जेल में लोटन कोतवाली क्षेत्र के धरमौली गांव के एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लालचंद के रूप में हुई है, जो तीन महीने से नेपाल के सेमरी गांव पालिका के मेयर के बेटे के साथ विवाद के मामले में जेल में बंद था।
जानकारी के अनुसार, लालचंद का सेमरी गांव पालिका वार्ड नंबर एक के मेयर के बेटे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि मेयर ने इस मामले में नेपाल में लालचंद और चार अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया था। परिजनों का कहना है कि मेयर के लड़के को किसी और ने पीटा था, लेकिन शक के आधार पर लालचंद को फंसा दिया गया। लालचंद अपनी बहेन के घर किसी काम से नेपाल गया था, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।तीन महीने से भैरहवा जेल में बंद लालचंद की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए बुटवल के गौतमबुद्ध अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे भैरहवा सरकारी अंचल अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।लालचंद की मौत की खबर से धरमौली गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद परिवार के कुछ सदस्य नेपाल के लिए रवाना हो गए।नेपाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और आगे की कार्रवाई के बाद आज लालचंद काअंतिम संस्कार कर उसके गांव में कर दिया गया
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025























