महराजगंज में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, नकल-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए कड़े इंतजाम

महराजगंज

महराजगंज में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। पहली पाली में हाई स्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। पहली पाली में हाई स्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इस वर्ष जिले के 111 परीक्षा केंद्रों पर कुल 74,600 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें से 39,826 हाई स्कूल के छात्र पहली पाली में और 38,634 इंटरमीडिएट के छात्र दूसरी पाली में परीक्षा दे रहे हैं।

नकल-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है। इसके साथ ही, छात्रों को सघन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है।

प्रशासन ने परीक्षा की निगरानी के लिए तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट और नौ जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। कुल मिलाकर, 111 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और दो अतिरिक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है, जो परीक्षा के सुचारु संचालन में सहयोग करेंगे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.