सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के ज्योति चित्र मंदिर के समीप आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की जान चली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के ज्योति चित्र मंदिर के समीप आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा इतना भयानक था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह इलाका अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का शिकार होता रहता है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने और वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025























