महराजगंज : शराब के गिलास पर हुआ विवाद,दोस्त को मारी गोली.आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के महुआ-महुई गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के महुआ-महुई गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे शराब पीने के लिए गिलास और पानी मांगने पर एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी।

परसिया इंदरपुर गांव का रहने वाला अजीत सिंह स्कूटी से महेंद्र गौड़ के घर पहुंचा। उसने शराब पीने के लिए गिलास और पानी मांगा। जब महेंद्र ने देने से इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। गुस्से में आकर अजीत सिंह ने अपनी स्कूटी में रखे अवैध तमंचे से महेंद्र गौड़ पर गोली चला दी। गोली महेंद्र के बाएं हाथ में लगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी अजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद हुई है।

आरोपी अजीत सिंह के खिलाफ पहले से ही गोरखपुर के गुलहरिया और पिपराइच थाने में दो मुकदमे और श्यामदेउरवा थाने में तीन मामले दर्ज हैं। 2020 में उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, लूट और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप पहले से दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि घायल के बहन पूनम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.