महराजगंज:अनियंत्रित ऑटो रिक्शा चारपहिया वाहन से टकराया ,आधे दर्जन घायल

महराजगंज

निचलौल कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े किसी वाहन से टकरा गया,। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

निचलौल कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े  वाहन से टकरा गया, जिससे ऑटो में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, निचलौल तिराहे से छह लोग ऑटो में सवार होकर ठूठीबारी की तरफ जा रहे थे। निचलौल सिरौली पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े  वाहन से टकरा गया। हादसे में अमित (22 वर्ष), गुड़िया (28 वर्ष), शिल्पा (30 वर्ष), नाथू जायसवाल (58 वर्ष), दीप्ति और सुनील चौधरी (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निचलौल सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अमित, गुड़िया और शिल्पा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Voice Of News 24