सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के देवकलीगंज गांव में एक युवक से दिनदहाड़े लूट की घटना हुई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के देवकलीगंज गांव में एक युवक से दिनदहाड़े लूट की घटना हुई है। तीन बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से 1.93 लाख रुपये, मोबाइल और घड़ी लूट ली।
पीड़ित संदीप कुमार चौरसिया बिजली का बिल जमा करने के लिए 1.93 लाख रुपये लेकर धेंसा से अपने गांव महदेवा नानकार लौट रहा था। रास्ते में देवकलीगंज गांव के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। एक बदमाश ने तमंचा सटाकर धमकाया, जबकि अन्य दो ने तलाशी लेकर रुपये, मोबाइल और घड़ी छीन ली। बदमाशों ने मोबाइल को खेत में फेंक दिया, जिसे बाद में पीड़ित ने ढूंढ निकाला।
पीड़ित ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित से पूछताछ की। चिल्हिया थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद के अनुसार, पीड़ित की तहरीर पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।
GK Questions : भारत में राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब मनाया जाता है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरhttps://t.co/rsZGx1kYwH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025























