महराजगंज : गणतंत्र दिवस के अवसर पर निराला इंटरमीडिएट काॅलेज,जानें क्यों बना रहा आकर्षण का केन्द्र?

महराजगंज ,RISHI VERMA

जनपद महराजगंज के निराला इंटरमीडिएट काॅलेज में बच्चों ने इस कदर अपने प्रतिभा को प्रस्तुत किया कि लोग देखकर दंग रह गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

लक्ष्मीपुर क्षेत्र अंतर्गत निराला इंटरमीडिएट काॅलेज बड़हरा विश्वभरपुर मुड़ली महराजगंज में 76वां गणतंत्र दिवस इस तरह मनाया गया कि लोग देखकर हैरानी प्रकट करने लगें।

इन कारणों से विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम बना सुर्खियों में

निराला इंटरमीडिएट काॅलेज के कक्षा 12वीं के छात्रों ने गांधी जी, एवं सुभाष चन्द्र बोस, भगतसिंह तथा भीमराव अम्बेडकर व छात्राओं ने भारत माता और रानी लक्ष्मीबाई की झलकियां इस तरह पेश किए कि प्रत्यक्षदर्शियों के कलेजे सहम गए तथा हैरानी जाहिर करने लगें।
इतना ही नहीं जब उक्त देशभक्तों के साथ विद्यालय परिवार द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई तो बीच में पड़ने वाले चौक-चौराहों पर इस झलक को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा तथा लोग इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद करने लगे, जिसके कारण यह कार्यक्रम और भी बेहतर बन गया।

विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने उमड़ा जनसैलाब

बच्चों के प्रभात फेरी का काफिला जब विद्यालय पर वापस पहुंचा तो सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक झंड़े को सलामी दिए और प्रधानाचार्य त्रिपुरारी यादव द्वारा झंडारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का संकेत दिया गया।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी कि लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। प्रतिभागियों के शिक्षा की महत्ता, देशभक्तों के शहादत की कहानी एवं नाटक तथा लुभावने झांकियों ने कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिया, जिससे यह कार्यक्रम और भी खास बन गया।

वरिष्ठ अध्यापक रमेश कुमार वरुण के अथक प्रयासों से कार्यक्रम बना सुर्खियों में

निराला इंटरमीडिएट काॅलेज के वरिष्ठ अध्यापक रमेश कुमार वरुण ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को इस क़दर तैयार किये कि लोगों के पास शब्द कम पड़ गये उनकी तारीफ करने में। पिछले एक सप्ताह से बच्चों के बीच में रहकर उनके खामियों को सुधारने में जुटे हुए थे, जिसके कारण बच्चे आज निर्भय होकर हजारों लोगों के सामने अपनी कलाओं का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

इस दौरान निराला इंटरमीडिएट काॅलेज के प्रधानाचार्य त्रिपुरारी यादव एवं वरिष्ठ अध्यापक रमेश कुमार, के. एन. लाल श्रीवास्तव नर्वदेश्वर यादव, रामसेवक वरुण, उमेश वरुण, रामेश्वर यादव, प्रभाकर सिंह, देवानंद नाथ मौर्य, असर्फी, अमरजीत, प्रदीप यादव, सूर्यकांत, आर. पी. गुप्ता, संदीप, संतोष यादव, परशुराम, मोलहु, द्वारिका, महीप त्रिपाठी एवं महिमा, अनामिका, नीलम और अनीता समेत तमाम शिक्षक शिक्षिका और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24