सिद्धार्थनगर:SSB टीम को बड़ी सफलता इंडियन करेंसी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा 1 लाख रुपये की अवैध मुद्रा जब्त

Voice Of News 24 
25 Dec 2024 15:21 PM
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीमा चौकी अलिगढ़वा के चेक पोस्ट पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीमा चौकी अलिगढ़वा के चेक पोस्ट पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो नेपाल से भारत में अवैध रूप से 1,02,000 रुपये की भारतीय मुद्रा लेकर आ रहा था। एसएसबी को सीमा स्तंभ संख्या 549 के पास अवैध मुद्रा की तस्करी के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद चेक पोस्ट पर आने-जाने वालों की तलाशी बढ़ा दी गई।

तलाशी के दौरान, एक व्यक्ति जो नेपाल से भारत की ओर आ रहा था, उसे संदेह के आधार पर रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। इस व्यक्ति के पास से 1,02,000 रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पूछताछ पर उसने अपना नाम राजेंद्र यादव (42), निवासी नेपाल बताया, लेकिन तस्करी के संबंध में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

एसएसबी ने जब्त की गई राशि को सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को सौंप दिया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अपराधों को रोकने के लिए उनकी चौकसी लगातार बढ़ाई जा रही है। इसके तहत अवैध तस्करी, मानव तस्करी, नशीली दवाओं, अवैध मुद्रा और वन्यजीव उत्पादों की तस्करी के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.