बृजमनगंज:शिकायत के बाद शुरू हुआ हैण्डपम्प का रिबोर

Voice Of News 24 

08 Dec 2024 22:21 PM

बृजमनगंज

बृजमनगंज ब्लॉक के गोपालपुर गांव के महाव में हैंडपंप रिबोर का मामला अब चर्चा में है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बृजमनगंज ब्लॉक के गोपालपुर गांव के महाव में हैंडपंप रिबोर का मामला अब चर्चा में है। शिकायतकर्ता जगदीश पासवान ने डीएम समेत कई अधिकारियों को लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि गांव में सार्वजनिक स्थान पर लगे हैंडपंप को बिना रिबोर किए ही 31,500 रुपये की निकासी कर ली गई। शिकायत के बाद प्रशासन की नींद टूटी और जिम्मेदार अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और रिबोर की प्रक्रिया शुरू करवाई।

 

शिकायतकर्ता का दावा है कि हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़ा था और अब तक उसकी मरम्मत या रिबोर नहीं हुई थी। जब अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया, तो पाया गया कि नल जस का तस पड़ा हुआ है। इस पूरे प्रकरण ने सरकारी अधिकारियों की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि रिबोर कार्य के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार और “मैनेज” के खेल को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। फिलहाल, शिकायत के बाद शुरू हुए रिबोर कार्य पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, और लोग प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.