17 दिन में पूरी होंगी यूपी बोर्ड 2025 हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा, तिथि का हुआ ऐलान

Voice Of News 24 

18 Nov 2024 22:31 PM

ब्यूरो रिपोर्ट 

दरअसल हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थी लंबे समय से परीक्षा तिथि के अंतिम निर्णय की आस में बैठे हुए थे। अब इन परीक्षार्थियों के परीक्षा तिथि का ऐलान कर दिया गया है। कब से कब तक चलेगा बोर्ड परीक्षा 2025 ? पूरा शेड्यूल जानने के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 को लेकर एक खबर सामने आई थी। जिसमें ये बताया जा रहा था कि कुंभ मेले के कारण दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी के बजाय मार्च में आयोजित करने की तैयारी चल रही थी। लेकिन आज जो खबर निकलकर सामने आई है, उससे यह स्पष्ट हो गया कि किस तारीख से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जायेगी।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सोमवार शाम परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया।
भगवती सिंह ने बताया- हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 54 लाख 35 हजार विद्यार्थी एग्जाम देंगे। 17 दिन में परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगी।

कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के लिए परीक्षा कार्यक्रम:

  1. सोमवार, 24 फरवरी, 2025
    • सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक:
      • हाईस्कूल: हिंदी, प्रारंभिक हिंदी
      • इंटरमीडिएट: सैन्य विज्ञान
    • दोपहर 2 से 5.15 बजे तक:
      • हाईस्कूल: हेल्थ केयर
      • इंटरमीडिएट: हिंदी, सामान्य हिंदी
  2. शुक्रवार, 28 फरवरी, 2025
    • सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक:
      • हाईस्कूल: पाल्टी, उर्दू, फारसी
      • इंटरमीडिएट: सामान्य आधारिक विषय (कक्षा XII के लिए)
    • दोपहर 2 से 5.15 बजे तक:
      • हाईस्कूल: संगीत गायन
      • इंटरमीडिएट: कृषि शरथ विज्ञान (एग्रोनॉमी)
  3. शनिवार, 1 मार्च, 2025
    • सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक:
      • हाईस्कूल: गणित
      • इंटरमीडिएट: व्यवसायिक अध्ययन
    • दोपहर 2 से 5.15 बजे तक:
      • हाईस्कूल: ऑटोमोबाइल वाणिज्य
      • इंटरमीडिएट: नागरिक शास्त्र
  4. सोमवार, 3 मार्च, 2025
    • सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक:
      • हाईस्कूल: संस्कृत
      • इंटरमीडिएट: जीव विज्ञान, गणित
    • दोपहर 2 से 5.15 बजे तक:
      • हाईस्कूल: संगीत वादन
      • इंटरमीडिएट: चित्रकला, रंगमंच कला
  5. मंगलवार, 4 मार्च, 2025
    • सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक:
      • हाईस्कूल: विज्ञान
      • इंटरमीडिएट: पाल्टी, अरबी, फारसी, तटेशास्त्र
    • दोपहर 2 से 5.15 बजे तक:
      • हाईस्कूल: कृषि
      • इंटरमीडिएट: अर्थ शास्त्र
  6. बुधवार, 5 मार्च, 2025
    • सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक:
      • हाईस्कूल: मानव विज्ञान
      • इंटरमीडिएट: उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगाली आदि
    • दोपहर 2 से 5.15 बजे तक:
      • हाईस्कूल: एनसीसी
      • इंटरमीडिएट: इतिहास
  7. गुरुवार, 6 मार्च, 2025
    • सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक:
      • हाईस्कूल: रिटेल ट्रेडिंग
      • इंटरमीडिएट: संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्य कला
    • दोपहर 2 से 5.15 बजे तक:
      • हाईस्कूल: मोबाइल रिपेयर
      • इंटरमीडिएट: भौतिक विज्ञान, मनो विज्ञान, शिक्षाशास्त्र
  8. शुक्रवार, 7 मार्च, 2025
    • सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक:
      • हाईस्कूल: अंग्रेजी
      • इंटरमीडिएट: कंप्यूटर, शरथ विज्ञान, कृषि
    • दोपहर 2 से 5.15 बजे तक:
      • हाईस्कूल: सुरक्षा
      • इंटरमीडिएट: मानव विज्ञान
  9. शनिवार, 8 मार्च, 2025
    • सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक:
      • हाईस्कूल: गृह विज्ञान
      • इंटरमीडिएट: व्यवसायिक शिक्षा – द्वितीय
  10. सोमवार, 10 मार्च, 2025
    • सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक:
      • हाईस्कूल: चित्रकला, रंगमंच कला
      • इंटरमीडिएट: व्यवसायिक शिक्षा – तृतीय
    • दोपहर 2 से 5.15 बजे तक:
      • हाईस्कूल: आईटी/आईटीईएस
      • इंटरमीडिएट: भूगोल, कृषि भौतिकी
  11. मंगलवार, 11 मार्च, 2025
    • सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक:
      • हाईस्कूल: सामान्य विज्ञान
      • इंटरमीडिएट: व्यवसायिक शिक्षा – चतुर्थ प्रश्न पत्र
    • दोपहर 2 से 5.15 बजे तक:
      • हाईस्कूल: सिलाई
      • इंटरमीडिएट: संस्कृत, कृषि एवं पशु विज्ञान
  12. बुधवार, 12 मार्च, 2025
    • सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक:
      • हाईस्कूल: गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगाली आदि
      • इंटरमीडिएट: व्यवसायिक शिक्षा – पंचम प्रश्न पत्र
    • दोपहर 2 से 5.15 बजे तक:
      • हाईस्कूल: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं अन्य
      • इंटरमीडिएट: अंग्रेजी, कृषि गणित

 

हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 29 लाख से अधिक विद्यार्थी हैं। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 24 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 7800 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। छात्रों का प्रैक्टिकल दिसंबर महीने में शुरू होकर जनवरी में खत्म हो जाएगा।
इस खबर से दसवीं और बारहवीं में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों का परीक्षा तिथि के प्रति जो संदेह बना हुआ था वह अब दूर हो गया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.