Voice Of News 24
17 Nov 2024 11:35 AM
आईए जाने कि आज 17 नवंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

17 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- तीसरे गोलमेज़ सम्मेलन की शुरुआत 1932 में हुई थी।
- भारत की रीता फ़ारिया ने 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. वह मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली एशियाई महिला थीं।
- 1869 – इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती।
- 1970 – सोवियत अंतरिक्ष यान ‘लुनाखोद-1’ चन्द्रतल पर उतरा।
- 2006 – अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
- 2007 – जाफना प्राय:द्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गये।
- 2008 – चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंज़ूरी दी।
17 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1952 – सीरिल रामाफोसा – दक्षिण अफ़्रीका के पांचवें राष्ट्रपति हैं।
- 1940 – कपिल कपूर- भारतीय भाषा विज्ञानी, साहित्य के विद्वान और अंग्रेज़ी केंद्र में (1996 से) अंग्रेज़ी के पूर्व प्रोफेसर हैं।
- 1900 – पद्मजा नायडू – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री, जिन्होंने अपना सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित कर दिया था।
17 नवंबर को हुए निधन
- 2018 – कुलदीप सिंह चाँदपुरी – भारतीय सेना के वह वीर सैन्य अधिकारी थे, जिन्हें लौंगावाला के प्रसिद्ध युद्ध के लिये जाना जाता है।
- 2016 – श्रीनिवास कुमार सिन्हा – भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।
- 2015 – अशोक सिंघल – ‘विश्व हिन्दू परिषद’ (विहिप) के अध्यक्ष थे।
- 2007 – रघुनंदन स्वरूप पाठक – भारत के भूतपूर्व 18वें मुख्य न्यायाधीश थे।
- 1962 – जसवंत सिंह रावत – भारतीय थल सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे।
- 1928 – लाला लाजपत राय, स्वतंत्रता सेनानी।
अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस
अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस’ चेकोस्लोवाकिया की राजधानी ‘प्राग’ में नाज़ियों द्वारा मार दिये गए छात्रों की याद में मनाया जाता है।


















