Voice Of News 24
16 Nov 2024 15:31 PM
महराजगंज
महराजगंज :कोल्हुई के केनफाउंट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 14 नवंबर को बाल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज :कोल्हुई के केनफाउंट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 14 नवंबर को बाल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, आईक्यू टेस्ट, डांस, संगीत, और नाटक जैसी कई गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बच्चों के उत्साह और मनोबल को बढ़ाने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या, प्रिया पी.एन, ने मेडल और उपहार देकर बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक, अजय कुमार रामचंद्रन, ने बच्चों को संबोधित करते हुए बाल दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि बाल दिवस न केवल खुशियां मनाने का अवसर है, बल्कि यह आत्मविश्वास और प्रेरणा का दिन भी है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए चाचा नेहरू का उल्लेख किया, जो कहते थे कि बचपन सपनों को साकार करने का समय है और हमें अपने सपनों को जीवित रखने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए, चाहे कठिनाइयां कितनी भी बड़ी क्यों न हों।
इस कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य अमित दुबे, मानस उपाध्याय, अजय पाठक, मनोज नायर, राकेश, अशोक यादव, महिपाल यादव, सुरेश, सर्वेश, सुमित, दीप नारायण, निधि पाठक, वर्तिका शुक्ला, शिप्रा, मीनाक्षी, रमनजीत, सिमरनजीत, नैन्सी, और नंदनी सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने बच्चों के इस उत्साहवर्धक दिन को और भी खास बनाने में अपना योगदान दिया।
सिद्धार्थनगर:डीएम डॉ राजा गणपति आर ने ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा कराई जा रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क तहत निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षणhttps://t.co/48T4uHUmSy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 16, 2024





















