महराजगंज का एक ऐसा स्थान जहां प्रत्येक वर्ष होता है ऐतिहासिक रामलीला का मंचन और मेले का आयोजन

Voice Of News 24

12Nov 2024 23:33 PM

महराजगंज

जनपद महराजगंज के नौतनवां क्षेत्र अंतर्गत अड्डा बाजार में पिछले कई वर्षों से रामलीला के मंचन के साथ-साथ भव्य मेले का होता है आयोजन। अन्य जनपदों से भी लोग पहुंचते हैं मेले का लेने लुत्फ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अड्डा बाजार में हर साल होने वाले ऐतिहासिक रामलीला और मेले का भव्य समापन हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस ऐतिहासिक आयोजन में नौतनवा थाने की पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रही, और मेले की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन से निगरानी की गई।

यह मेला क्षेत्र के सबसे पुराने आयोजनों में से एक है, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज के जिलों से भी भारी संख्या में लोग आते हैं।मेला स्थल पर हर साल लोगों का भारी जमावड़ा लगता है, जिससे मेले में रौनक और भी बढ़ जाती है, और लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.