महराजगंज : लक्ष्मीपुर क्षेत्र के करैला अजगरहा में सीमेंट शेड गिरने से परिवार के सदस्यों की हालत गंभीर

Voice Of News 24 

23 Oct 2024 22:09 PM

कोल्हुई (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक कच्चा मकान गिरने से परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के थाना कोल्हुई अंतर्गत करैला अजगरहा गांव में सीमेंट शेड गिरने से एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान परिवार के लोग घर के भीतर ही थे। अचानक दीवार पर लगा सीमेंट शेड ढह गया और लोग दब गए। मलबे में दबे सभी लोगों को पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मीपुर, संतोष पांडेय। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने बीडीओ लक्ष्मीपुर से बात करके परिवार को आवास आवंटित करने की दिशा में कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने तत्काल आर्थिक मदद देने और भविष्य में और सहयोग देने का भी वादा किया।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, जिस घर में हादसा हुआ, वह चारों ओर कच्ची दीवारों से घिरा हुआ था, और सीमेंट की शीट की छत लगाई गई थी।

 

Voice Of News 24