उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का एलान आज हो सकता है ,प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी,चुनाव आयोग करेगा प्रेस कांफ्रेंस

Voice Of News 24 

15 Oct 2024 12:34 PM

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान आज किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान आज किया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के साथ ही इन उपचुनावों की तारीखें घोषित की जाएंगी। आज शाम 3.30 बजे चुनाव आयोग एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इस बारे में आधिकारिक घोषणा करेगा।

बता दें, प्रदेश की जिन 10 व‍िधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अयोध्या की मिल्कीपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल है।इन उपचुनावों के लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं.

 

Voice Of News 24