Voice Of News 24
05 Oct 2024 18:15 PM
महराजगंज
महराजगंज जिले में वापस लौट रहे त्योहारो के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने की तैयारी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शारदीय नवरात्रि पर्व व आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी जागरूक दिख रहे हैं। उन्होंने समस्त थानों को सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के लिए निर्देशित किया है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समस्त थाना क्षेत्रो के संवेदनशील स्थानों,मन्दिरों व दुर्गा पूजा स्थलों पर स्थानीय प्रशासन को मुस्तैद रहने व पैदल गश्त/भ्रमण कर शांति और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत विशेष तौर पर प्रभाव डालने के लिए निर्देशित किया गया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस को विशेष तौर पर निगरानी रखने का पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सलाह दिया गया।
सीमावर्ती इलाकों में एसपी सोमेन्द्र मीना ने गश्त एवं भ्रमण के साथ-साथ ड्रोन के जरिए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने की बात कही गई।
योगी सरकार का बड़ा फैसला,संपत्ति का ब्यौरा न देने पर 32624 राज्य कर्मचारियों का रोका वेतनhttps://t.co/xxxGSRmJs9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2024

















