बाइक सवार ने बाइक चालक पर चाकू से किया हमला ,बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

Voice Of News 24 

05 Oct 2024 14:24 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना हुई, जिसमें बाइक सवार ने अपने ही साथी, जो बाइक चला रहा था, पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना हुई, जिसमें बाइक सवार ने अपने ही साथी, जो बाइक चला रहा था, पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। यह घटना शुक्रवार शाम लगभग 9 बजे सोनहटी चौराहे से बसडिलिया की ओर जाने वाली नहर के पास हुई। हमलावर ने ताबड़तोड़ चाकू से वार किया और फिर मौके से फरार हो गया।

घायल युवक की पहचान उस्मान फारूकी (19 वर्ष), पुत्र ज़ीशान फारूकी के रूप में हुई। स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने उस्मान को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सरद अस्पताल, बस्ती रेफर कर दिया।

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की तहरीर प्राप्त हो चुकी है और इस आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.