महराजगंज : चौक थाने की पुलिस क्षेत्र में किया पैदल सड़क मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का कराया अहसास

Voice Of News 24 

26 Sep 2024 23:00PM

चौक (महराजगंज) :

जनपद महराजगंज चौक थाने की पुलिस रात्रि में सड़क पर गश्त पर निकलकर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास दिलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक बाजार में आज गुरूवार की रात्रि में थाना चौक के थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शुक्ला उप थाना अध्यक्ष चंद्रप्रकाश झा, कांस्टेबल वीरेंद्र यादव समेत समस्त पुलिस कर्मियों ने रोड मार्च किया। इस रोड मार्च का उद्देश्य आगामी त्योहारों और चुनौतियों के मद्देनजर नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराना था।

रोड मार्च ठेकी चौराहे से लेकर चौक थाने तक हुआ। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दुकानदारों से बातचीत की और उन्हें दुर्घटना से जुड़ी सावधानियों के बारे में बताया। दुकानदारों को अपना सामान रोड पर न रखने और आपसी जन हानि से बचने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही पुलिस की सहायता करने का आह्वान किया गया।

इस रोड मार्च का दूसरा मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण बनाना था। पुलिस ने नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए यह पहल की।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.