महराजगंज जिले में करंट लगने की दोहरी घटना से सनसनी खेज

Voice Of News 24 

22 Sep 2024 13:11 PM

महराजगंज 

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली एवं ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में करंट लगने से दो लोगों की हालत गंभीर, सीएचसी में चल रहा इलाज, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज रविवार की सुबह निचलौल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहुआर खुर्द निवासी युवती करंट की चपेट में आ गई, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार शगुफा खातुन (19) पुत्री सिराजुद्दीन पेड़ की शाखा काट रहीं थीं, और उसी पेड़ के संपर्क में ही बिजली का तार गुज़रा हुआ है, जिसकी चपेट में आने से शगुफा खातुन की हालत गंभीर हो गई। तत्काल परिजनों द्वारा घायल युवती को इलाज के निचलौल ले जाया गया। समाचार लिखने तक युवती का प्राथमिक उपचार चिकित्सकों द्वारा जारी है।

 

महराजगंज जिले के रविवार की ही दूसरी घटना ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पिपरा का है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार लक्ष्मी (26) पत्नी हरिकेश अपने घर में पंखा लगाने गई, और अचानक करंट की चपेट में आ गई, और उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने घायल लक्ष्मी की हालत गंभीर देखते हुए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंच गए, जहां इनका भी समाचार लिखने तक इलाज जारी है।

घर में पंखा लगाने गई, और अचानक करंट की चपेट में आ गई
घर में पंखा लगाने गई, और अचानक करंट की चपेट में आ गई

महराजगंज जिले में दोहरी घटना से लोगों में दहशत का माहौल तो बना ही हुआ है, साथ ही लोगों में यह भी भावना जागृत हो रही है कि शायद महराजगंज जिले को किसी की नजर लग गई है, जिससे प्रत्येक दिन विभिन्न प्रकार के घटनाक्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.