Voice Of News 24
12 Sep 2024 23:12 PM
धानी(महराजगंज)
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना अंतर्गत क्षेत्र में अज्ञात वाहन के ठोकर मारने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी-फरेंदा मार्ग के बृजमनगंज लिंक मार्ग के पास एक ठेला सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिसके कारण व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां उपस्थित लोगों एवं राहगीरो की सहायता से घायल व्यक्ति को धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार घायल व्यक्ति की पहचान संतराम (60) पुत्र लालसा बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी बाजार के कानापार निवासी के रूप में की गई है।
महराजगंज : करीब ढाई टन लाल चंदन की लकड़ी को कस्टम विभाग ने किया बरामद, लगभग ढाई करोड आंकी जा रही बरामद लकड़ी की कीमतhttps://t.co/bbefWahwG4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2024

















