Voice Of News 24
12 Sep 2024 20:48 PM
फरेंदा (महराजगंज)
महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र में कार की चपेट में आया अज्ञात बृद्ध, जिससे मौके पर ही उसकी हुई दर्दनाक मौत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के फरेंदा में कार की चपेट में आने से अज्ञात साइकिल सवार वृद्ध की हुई मौत, शिनाख्त करने में पुलिस जुट गई है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के बनकटी अस्पताल से दों सौ मीटर दक्षिण में स्थित (यार्ड) के सामने अज्ञात साइकिल सवार वृद्ध को एक कार ने असावधानी पूर्वक घटना को कारित कर दिया, जिससे उक्त वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों की मदद से घायल वृद्ध को सीएचसी बनकटी में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत्यु घोषित कर दिया। उक्त घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फरेंदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
इस संबंध में फरेंदा कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक ने संवाददाता को बताया कि मृतक वृद्ध का शिनाख्त नहीं हो पाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दुघर्टना को कारित कार को थाने पर लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 12 सितंबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/KQLvrDF69X
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 11, 2024

















