Voice Of News 24
09 Sep 2024 23:04 PM
नौगढ़ (सिद्धार्थनगर)
जनपद सिद्धार्थनगर के नौगढ़ क्षेत्र में नवीन मंडी स्थल का जिलाधिकारी ने किया अचौक निरीक्षण, इस दौरान व्यापारियों की समस्यायएं को सुना गया, और वार्तालाप जिलाधिकारी द्वारा किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज सोमवार को जिलाधिकारी डा0 राजागणपतआर. द्वारा नवीन मंडी स्थल, नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा नवीन मंडी स्थल, नौगढ़ के समस्त परिसर को देखा गया। जिलाधिकारी ने सब्जी एवं फल के व्यापारियों से वार्ता किया तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। व्यापारियों ने जिलाधिकारी को बताया हमें कोई समस्या नहीं है। जिलाधिकारी ने मंडी सचिव को निर्देश दिया कि व्यापारियों के लिए मूलभूत सुविधायें शुद्ध आर0ओ0 का पानी , कैंटीन, शौचालय आदि की व्यवस्था करायें। मंडी में निर्मित हो रहे आर0सी0सी0 चबूतरा को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा नवीन मंडी स्थल, नौगढ़ के कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रामजियावन मंडी निरीक्षक अनुपस्थित पाये गयेे, जिलाधिकारी द्वारा एक दिन का वेतन काटने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने दुकानों के आवंटन की पत्रावली, पंजीकरण, वित्तीय रजिस्टर आदि को देखा। जिलाधिकारी राजागणपति आर. द्वारा मंडी परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, शौचालय को क्रियाशील करने, बैठने आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस दौरान तमाम संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा व्यापारी मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर : न्याय की गुहार लगाने के लिए मंगलवार को विधायक विनय वर्मा करेंगे धरना प्रदर्शन
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2024













