Voice Of News 24
29 Aug 23:16PM
इटवा (सिद्धार्थनगर)
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र में मिला युवक का शव। मौके पर अधिकारियों का लगा जमावड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिला सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटी मांटेसरी स्कूल के पास नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीणों को एक शव उतराता हुआ नजर आया।जब शव को ग्रामीणों के माध्यम से पानी में से बाहर निकला गया तो शव की शिनाख्त उमेश पुत्र सुरेश साकिन विशुनपुर बैरा डीह के रूप में हुई।
शव के गले,पेट,सीने मुख्तलिफ हिस्सो पर जख्म के निशान पाए गए। आशंका यह जताई जा रही है बालक को बेरहमी से चाकू से गोदा गया है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के साथ संबंधित थाने के अमला सहित एसडीएम इटवा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात का मुआयना किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महराजगंज : मंगलवार की देर शाम रोहिणी नदी में छलांग लगाई महिला का आज नदी में उतराता मिला शवhttps://t.co/tulRw1AA8Z
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 29, 2024























