महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने नंदी में लगाया छलांग, हुआ लापता, तालाश कर रही रेस्क्यू टीम ख़ाली हाथ लौटीं वापस

Voice Of News 24 

21 Aug 2024 23:58 PM

सिंदूरिया (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के सिंदूरिया थाना अंतर्गत क्षेत्र में घर से नाराज़ होकर निकले युवक की नदी में छलांग लगाने का मामला आया सामने। क्या है? पूरी खबर, जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महाराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सेमरा निवासी ध्रुव गुप्ता (30) मंगलवार की रात नाराज होकर मोटरसाइकिल द्वारा घर से निकल दिया। काफी देर होने के बाद युवक वापस घर नहीं पहुंचा। अगली सुबह यानी बुधवार को घर के परिजनों ने युवक की तलाश करना शुरू कर दिए तो युवक की मोटरसाइकिल जगदौर और हरखोडा गांव की बीच में होकर बहने वाली नहर के किनारे खड़ी मिली। इसके बाद परिजनों ने नहर में कूदने की आशंका जताते हुए चीख-पुकार मचाने लगे। इस घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसकी जानकारी किसी ने स्थानीय पुलिस को दे दी।

और मौके पर पहुंची पुलिस एनडीआरएफ की टीम तथा ग्रामीणों की सहायता से युवक की तलाश करना शुरू कर दिए। लेकीन सुबह से लेकर करीब शाम तक एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन युवक का कोई सुराग़ न मिलने से एनडीआरएफ की टीम खाली हाथ वापस लौट गईं। लेकिन परिजनों का ख़ाली हाथ होने के कारण घर में कोहराम मचा हुआ है। कुछ इसी तरह से एक मामला महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र से सामने आया था, युवक ने नंदी में छलांग लगा दिया था, जिसकी तलाश कर रही सभी रेस्क्यू टीमों को केवल निराशा ही हाथ लगी थी। और युवक का शव करीब 48 घंटे बाद संतकबीरनगर जनपद में मिला था। अब देखना यह बाकी है कि इस युवक ध्रुव के मिलने का सुराग कब-तक मिलता है।

 

Maharajganj News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]