सिद्धार्थनगर : वायरल विडियो में हाथ में असलहा जैसे दिख रहे यंत्र के संबंध में युवक को पुलिस ने दबोचकर किया पुष्टि

Voice Of News  24 

17 Aug 2024 23:37 PM

जोगिया (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर जोगिया थाना अंतर्गत क्षेत्र निवासी युवक का विडियो हाथ में असलहा जैसे हथियार लिए सोशल मीडिया पर हो रहा था वायरल। पुलिस ने उसे दबोचकर किया पूछताछ। इस दौरान क्या कुछ मिलीं जानकारी? पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल जनपद सिद्धार्थनगर के युवक का एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा था, जिसमें वह युवक असलहा जैसे हथियार लिए हुआ था और असलहे में स्प्रिंग लगाते दिख रहा था। इस विडियो को पुलिस ने संज्ञान में लेकर उस युवक को गिरफ्तार कर लिया। और पूंछ करना शुरू कर दिया।

पूंछताछ में पुलिस को क्या मिलीं जानकारी?

उपरोक्त प्रकरण में क्षेत्राधिकारी बांसी ने बताया कि थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सजनी निवासी युवक का वायरल विडियो को संज्ञान में लेकर युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूंछताछ करने के पश्चात मिली जानकारी में पता चला कि वायरल विडियो बीते नवंबर माह का है जिसमें युवक के हाथों में दिख रहा यंत्र असलहे जैसा लग रहा है, लेकिन वह यंत्र एक फ्लेम लाईटर है। उन्होंने बताया कि युवक से आगे भी पूछताछ किया जा रहा है। इसके बाद जो भी जानकारी प्राप्त होगी उसके आधार पर युवक के उपर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

 

Siddharthnagar news

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.