हैकरो ने एक व्यक्ति को बनाया मुर्गा, खाते से 30 हजार रूपयों का कर दिया सफाया

Voice Of News 24

12 Aug 23:10 PM

कोल्हुई (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के थाना कोल्हुई अंतर्गत क्षेत्र में एक व्यक्ति के खाते से 30 हजार रूपए पल भर में ही हुआ सफाया व्यक्ति के उड़ गए होश। हैकरो का कारनामा बताकर पुलिस को दी सूचना। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अब वर्तमान युग में ऐसा माना जा रहा है कि डिजिटल सेवाएं इंसान के कार्यों को सुगम अथवा आसान बनाने के लिए वरदान साबित हो रही है, लेकिन इस वरदान के पीछे कितनो को भारी नुक्सान का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल हुआ कुछ यूं कि कोल्हुई क्षेत्र के बेलासपुर निवासी एक युवक के खाते से हैकरों ने तीस हजार रुपए उड़ा दिया है। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार मोबिन खान के मोबाइल पर रविवार की दोपहर पांच हजार रुपये खाते से निकलने का मैसेज आया था, अभी कुछ समझ पाता कि फिर से दोबारा पांच हजार कट जाने का मैसेज आया। उसके बाद युवक ने बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने लगा तभी खाते में बाकी बचा बीस हजार रुपए की रकम भी हैकरों ने उड़ा दिया। युवक के बिना ओटीपी या एटीएम कार्ड दिए हीं हैकरों द्वारा इस तरह पैसा निकाल लेने से युवक हैरान परेसान होकर थाने पहुँचा। थाने पर सूचना देने के बाद साइबर सेल में भी ऑनलाइन कंप्लेन दर्ज करा कर करवाई की मांग किया है।

 

अब बैंक में भी पैसा नही बच रहा सुरक्षित। जब खाता धारक अपने खाते से संबंधित कोई भी जानकारी किसी को नहीं दिया तो उसके खाते से कैसे निकल गया पैसा? आखिर किसकी लापरवाही से हैकरो का उत्साह हो रहा दोगुना? वास्तव में यह जांच का विषय है। और बैंकों को भी होना चाहिए कि हमारी किस कमजोरी के कारण हैकरो के मंसुबे बढ़ रहें हैं? अपने कमजोरी को ढूंढ बैंकों को तत्काल इसकी सुधार करने की आवश्यकता है, जिससे कोई दूसरा खाताधारक हैकरो के जाल में न फंसे।

 

Siddharthnagar news

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.