महराजगंज : मायके जा रही 55 वर्षीय महिला की अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से इलाज के दौरान हुई मौत

Voice Of News 24 

11 Aug 2024 23:02 PM

निचलौल (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के निचलौल-सिसवा मार्ग पर आमुतलाब के पास हुआ जबरदस्त सड़क हादसा। अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से महिला की हालत गंभीर होने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के हरगांवा गांव निवासनी एक महिला सबिता पत्नी भगवती (55) शनिवार की देर शाम को पैदल मायके जा रही थी। इसी बीच वह सिसवा सड़क पर आमुतलाब गांव के पास हादसे की शिकार हो गई। उसके बाद लोगों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी घायल महिला की हालत में सुधार नहीं होने के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इसी बीच घायल महिला की मौत हो गई। उसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। वही हादसे की सूचना पाकर रविवार को पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की हादसे की सूचना के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कारवाई की जाएगी।

Maharajganj News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]