Voice Of News 24
11 Aug 2024 23:06 PM
ठूठीबारी (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के थाना ठूठीबारी क्षेत्र अंतर्गत इटहिया शिव मंदिर से दर्शन करने के बाद दर्शनार्थियों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे दो लोग घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां से नौतनवां निवासी कुछ श्रद्धालु भोलेनाथ का दर्शन कर टेंपो से घर वापस जा रहे थे और जैसे ही भरवलिया ढांला के पास पहुंचे तो एक बाइक सवार युवक साइड लेने के चक्कर में अचानक बाइक का ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रहे टेंपो चालक बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गया। टेंपो में सवार नौतनवा निवासी हिमांशु सुंदर व बृजमनगंज निवासी अमरावती घायल हो गई।
महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला पति का शव तों पत्नी ने परिजनों पर लगाया गंभीर आरोपhttps://t.co/XAJpaSEaG2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 11, 2024
अब सवाल यह उठता है कि कैसे लोग पहुंचेंगे भगवान के द्वारा जब रास्ते में ही हो जायेंगे हादसे का शिकार? कभी भगवान के द्वारा जाते वक्त तो कभी वापस आते वक्त अनेकों लोग सड़क हादसों का शिकार होकर घायल हो जातें हैं और कितनों की तो मौत भी हो जाती है। क्या भगवान के दरबार जाकर श्रद्धालु यही मन्नते मांगते हैं? इस तरह के घटनाक्रम भगवान के अस्तित्व पर सवाल खड़े करते हैं।

















