Voice Of News 24

20 Jul 2024 18:22 PM
महराजगंज
जनपद महराजगंज में बीते शुक्रवार को वृक्षारोपण के संबंध में तमाम अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक किया था और आज शनिवार से भारी संख्या में वृक्षारोपण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज में क्षेत्रीय अधिकारियों एवं पुलिस बल द्वारा जहां पेड़ों की कटाई पर विराम लगाने के लिए अथक प्रयास किया जाता है वहीं वृक्षारोपण करने के लिए अब अथक प्रयास किया जा रहा है।
आज शनिवार को पुलिस उच्च अधिकारीगण के साथ रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज व समस्त थानों में वन महोत्सव कार्यक्रम थीम ‘एक पेड़ मां के नाम’ के क्रम में वृहद वृक्षारोपण जन अभियान के तहत किया गया। वन महोत्सव अभियान के अन्तर्गत महराजगंज पुलिस द्वारा 5000 वृक्ष लगाये जा रहे है। जिससे पर्यावरण में आक्सीजन की मात्रा को नियंत्रित बरकरार बनाया जा सके।






















