Voice Of News 24
20 Jul 2024 18:12 PM
निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना अंतर्गत क्षेत्र में बंदर की आतंक से लोगों की बढ़ी परेशानी, चलती बाइक पर कूदा बंदर, युवक को कर दिया जख्मी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिले के निचलौल थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा रेगहिया निवासी युवक पर बाइक चलाते समय बंदर ने लगा दिया छलांग, बाइक सवार युवक गिरकर हो गया जख्मी, घायल को निचलौल सामुदायिक केन्द्र ले जाने के बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेगहिया के निवासी नूर आलम(35) पुत्र सहमत अली आज शुक्रवार की दोपहर किसी काम से बाहर जाते समय उनके मोटरसाइकिल पर अचानक बंदर कूद गया जिससे नूर आलम गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया जहां पर घायल का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।













