Voice Of News 24
20 Jul 2024 17 :41 PM
निचलौल (महाराजगंज)
महराजगंज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत भारी संख्या में पेड़ों को लगाया एवं बचाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में निचलौल क्षेत्र में भी तमाम लोगों ने मिलकर किया वृक्षारोपण। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के नगर पंचायत निचलौल में आज शुक्रवार को नगर के महाशय मोहल्ला सहित अन्य वार्ड में पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ईओ शिवानंद यादव सभासद भोलू यादव, साबिर अली, धीरज शर्मा, अनिल कुमार, जय सिंह यादव, मनीष खरकिया, महेश मद्धेशिया, अभिषेक सिंह, संजय पांडे, समेत अन्य नगर के लोग मौके पर मौजूद रहे।













