पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में आमजनमानस को बाढ़ से बचाव हेतु चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया जागरुक

Voice Of News 24 

13 Jul 2024 23:37 PM

त्रिलोकपुर (सिद्धार्थनगर) 

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा थाना त्रिलोकपुर क्षेत्र के बाढ़ ग्रसित क्षेत्र ग्राम इमिलिया का निरीक्षण किया गया तथा जनसम्पर्क कर खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा सिद्धार्थनगर जनपद में लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत नदियों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिती से निपटने के लिए जनपद के थाना त्रिलोकपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम इमिलिया का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान बाढ़ से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया गया, तथा जनसम्पर्क कर खाद्य सामग्री का वितरण किया गया । जहां बहाव बहुत ज्यादा है वहां आवागमन बन्द किया गया है। चौपाल में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए बाढ़ के समय जनधन की हानि से बचने के लिए उपायों एवं सतर्कता के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया
तथा आने वाली संक्रामक बीमारियों से भी बचने हेतु लोगों को सतर्क रहने एवं उससे बचाव करने के संबंध में अवगत कराया गया। आपदा में एक दूसरे के प्रति सहयोग एवं समभाव की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर व राहत बचाव के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

Siddharthnagar news

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.