Voice Of News 24
13 Jul 2024 23:37 PM
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)
जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में वहां के स्थानीय विधायक विनय वर्मा ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल पता जानते हुए राहत सामग्री वितरण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ व आंशिक विकासखण्ड इटवा अंतर्गत ग्राम भैंसाही जंगल, तहसील इटवा में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान एसडीएम इटवा कल्याण सिंह मौर्य एवं लेखपाल जितेंद्र कुमार यादव के साथ 5 किलो लाई, 2 किलो भुना चना, एक किलो गुड़, 10 पैकेट बिस्किट, 1 पैकेट माचिस, 1 पैकेट मोमबत्ती, 2 नहाने का साबुन, 20 लीटर की जरीकेन, 1 तिरपाल (12X10 वर्ग फीट एवं मोटाई न्यूनतम 110 जीएसएम), 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 2 किलो अरहर दाल, 10 किलो आलू, 200 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम मिर्च, 200 ग्राम सब्जी मसाला, 1 लीटर सरसों का तेल एवं 1 किलो नमक वितरण किया। साथ ही महिलाओं/किशोरियों के लिए डिग्रिटी किट जिसमे 20 सैनिटरी पैड, 2 साबुन, तौलिया, 1 मीटर सूती कपड़ा, 20 डिस्पोजेबल बैग एवं मग का वितरण किया गया।
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ हर समय खड़ी है और क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद को सक्रिय होकर संकल्पित है।
इस अवसर पर अपना दल (एस) के विधानसभा अध्यक्ष रामदास मौर्या, विपिन एवं अन्य कई सम्मानित लोग मौजूद रहें।























