महराजगंज:बारातियों से भरी गाड़ी के गहरे कुंड में गिरने से मचा हड़कंप

Voice Of News 24

13 Jul 2024 17:38 PM

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली अंतर्गत बारात से लौटते समय चार पहिया वाहन हुईं हादसे का शिकार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र  गड़ौरा बाजार में देर रात अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर रोड के बगल स्थित गहरे कुंड में गिर गया जिससे चार लोग सवार थे। इसमें सवार चार लोगों को बचा लिया गया है। इस हादसे के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे का शिकार हुई अर्टिगा कार करीब दोपहर तक पानी में डूबा रहा। 40 से 50 फीट नीचे बने कुंड में से गाड़ी को निकालना आसान नहीं है जिसको निकालने लिए लोग क्रेन का इंतजार कर रहे थे।

वाॅयस ऑफ न्यूज 24 के संवाददाता अनुसार ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र से महाराजगंज के लिए बरात गई थी बारातियों से भरी कार रात को महाराजगंज से वापस लौट रही थी जो अनियंत्रित होकर गाड़ौरा पुलिस बूथ के पास गहरी कुंड में गिर गया जिसमें सवार सभी चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अर्टिगा कार करीब दोपहर तक पानी में डूबा रहा जिसको निकालने के लिए प्रशासन और लोगों की मदद से कोशिश किया जा रहा था।

Maharajganj News